स्वतंत्रता : हस्ताक्षर

  • हम जैसे  जीना चाहते हैं, वैसे जीने के अधिकार के अलावा स्वतंत्रता क्या कुछ और भी है? और कुछ भी नहीं। ::: एपिक्टीटस
  • मनुष्य उसी क्षण स्वतंत्र हो जाता है जब वह ऐसा होना चाहता है। ::: वाल्टेयर
  • स्वतंत्रता लोगों को वह कहने का अधिकार है जो वे सुनना नहीं चाहते। :::    जॉर्ज ऑरवेल
  • जो दूसरों को स्वतंत्रता देना नहीं चाहते, वे खुद भी स्वतंत्रता के योग्य नहीं हैं, और न्यायी परमात्मा के शासन में ज्यादा दिनों तक उसकी रक्षा नहीं कर सकते। ::: अब्राहम लिंकन
  • वह स्वतंत्रता धारण करने योग्य नहीं है जिसमें गलती करने का अधिकार शामिल न हो। ::: महात्मा गाँधी
    स्वतंत्रता बेहतर बनने के अवसर के अलावा कुछ नहीं है।  :::  अलबेयर कामू
  • स्वतंत्रता वहाँ से शुरू होती है, जहाँ वह आज्ञान का अंत करती है। ::: विक्टर ह्यूगो
  • मेरी इच्छा है कि प्रत्येक मानव जीवन शुद्ध पारदर्शी स्वतंत्रता हो। ::: सिमोन द बुआ
  • उनसे ज्यादा आशाहीन गुलाम कोई नहीं है जिन्हें यह भ्रम है कि वे स्वतंत्र हैं। ::: गोएठे
  • स्वतंत्रता वह है जो तुम उसके साथ करते हो जो तुम्हें किया गया है। ::: सार्त्र
  • विश्व का इतिहास स्वतंत्रता की चेतना की प्रगति के अलावा कुछ और नहीं है। ::: हेगेल
  • आवश्यकता जब तक सचेतन नहीं हो जाती, अंधी है। स्वतंत्रता आवश्यकता के प्रति सचेतन होना है। ::: कार्ल मार्क्स \
  • कोई भी आदमी इतना अच्छा नहीं है कि वह दूसरे आदमी का स्वामी हो सके। ::: विलियम मॉरिस
  • जब तक आदमी एकांत में नहीं है और वह एकांत को प्यार नहीं करता, वह स्वतंत्रता से प्रेम नहीं कर सकेगा, क्योंकि मनुष्य जब एकांत में होता है, तभी वह सचमुच स्वतंत्र होता है। ::: आर्थर शॉपेपेऑवर
  • स्वतंत्रता एक ऐसा पौधा है जो जब जड़ पकड़ लेता है तब तेजी से बढ़ने लगता  है। ::: जॉर्ज वाशिंग्टन
  • सिवाय उनके जो अच्छे  हैं कोई भी आदमी  दिल से स्वतंत्रता नहीं चाहता, वे मनमानी  करने का अधिकार चाहते हैं। ::: जॉन मिल्टन
  • मनुष्य स्वतंत्र होने के लिए अभिशप्त है। ::: ज्याँ पाल सार्त्र
  • आवश्यकता मनुष्य की स्वतंत्रता के प्रत्येक उल्लंघन का बहाना होती है। यह तानाशाहों का तर्क है, गुलामों का धर्म है। ::: विलियम पिट
  • अगर कोई राष्ट्र किसी और चीज को स्वतंत्रता से अधिक मूल्यवान मानता है, तो वह अपनी स्वतंत्रता खो देगा; और विडंबना यह है कि अगर वह आराम या धन को अधिक मूल्यवान मानता है, तो वह इन्हें भी खो देगा। ::: सॉमरसेट मॉम
  • मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है और हर जगह जंजीरों में बँधा पाया जाता है। ::: पीटर केरी
  • अपने को कैसे स्वतंत्र किया जाए, यह जान लेना कुछ भी नहीं है;  मुश्किल चीज यह जानना है कि अपनी स्वतंत्रता के साथ किया क्या जाए। ::: आंद्रे जिद
  • रिजेक्ट करने की  स्वतंत्रता ही वास्तविक स्वतंत्रता  है। ::: सलमान रुश्दी

1 टिप्पणी: